नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया पदभार ग्रहण

नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया पदभार ग्रहण

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, बलियापुर के अंचल अधिकारी मुरारी नायक, झरिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार तथा विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top