कांग्रेस नेता रविंद्र वर्मा ने बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा से की शिष्टाचार मुलाकात
डीजे न्यूज, धनबाद : उत्तरी छोटानागपुर बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र प्रसाद सिन्हा से बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र वर्मा ने उनके कार्यालय बोकारो में एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महा निरीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मानित किया गया।मुलाकात के दौरान धनबाद, बोकारो की विधि व्यवस्था एवं अन्य बिन्दुओ पर एक सकारात्मक चर्चा हुई जिसे पुलिस महानिरीक्षक ने बहुत ही गंभीरता से लिया और उस पर सार्थक पहल करने का आश्वासन भी दिया।इस मुलाकात में झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकीम प्रसाद महतो और बोकारो जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो भी मौजूद थे ।