राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे और अयोग्य व्यक्ति का नाम शामिल न हो : विशाल पांडेय
टुंडी में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बैठक
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : बुधवार को प्रखंड सभागार टुंडी में बीडीओ विशाल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों को मतदाता पुनरीक्षण अवधि के दौरान मतदाता सूची की विश्वसनीयता और शुद्धता सुनिश्चित करने में बूथ स्तरीय अधिकारियों की सहायता करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतनीकरण के लिए एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने एवं मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना पत्र भर कर सहायक निर्वाचन अधिकारी ERO के पास जमा करेंगे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे, साथ ही किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम शामिल न हो। इसके लिए वे अपने-अपने बूथों पर बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) के साथ सामंजस्य स्थापित कर इस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से बीपीआरओ बबलेश शाह, कम्प्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार सिंह, फूलचंद किस्कू, रसीद अंसारी, तिलक मंडल, छुटू अंसारी, बबलू सिंह, कन्हाई दा, श्रवण बेसरा, सन्तु किस्कू, इस्लाम अनवर, रुस्तम काज़ी, इम्तियाज अंसारी, अकरम हुसैन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि मौजूद थे।