सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद): राजकीयकृत मध्य विद्यालय राधानगर के सहायक शिक्षक नंदकिशोर के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने बुधवार को समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी । इस अवसर पर बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश कुमार पटवारी ने उनके अनुशासित सेवाकाल की प्रशंसा की । पूर्व बीईईओ कमल किशोर प्रसाद राणा, पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्ण तिवारी, शिक्षक नेता तापस कुमार खवास, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार, शंभू शरण अम्बष्ट , श्रवण कुमार महतो, मदन मोहन महतो, राकेश कुमार, गोवर्धन राय आदि ने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष शंकर दास, रामानुज सिंह, हिमांशु कुमार, वासुदेव खवास ,कुमारी रंभा ,नेहा भारती ,अनुराधा सिन्हा, दिनेश कुमार ,इंदु कुमारी, कृष्णा तिवारी, अनीता गोस्वामी आदि उपस्थित थे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंच संचालन प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार लाला ने किया।