JBCCI-12 के गठन और श्रमिक समस्याओं को लेकर धकोकसं कुसुंडा क्षेत्र की बैठक, 25 से 30 जून तक चलेगा जन जागरण अभियान

JBCCI-12 के गठन और श्रमिक समस्याओं को लेकर धकोकसं कुसुंडा क्षेत्र की बैठक, 25 से 30 जून तक चलेगा जन जागरण अभियान

डीजे न्यूज,

केंदुआ, धनबाद : JBCCI-12 के गठन और श्रमिक समस्याओं को लेकर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ कुसुंडा क्षेत्र की बैठक मंगलवार को मटकुरिया में क्षेत्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में बीएमएस झारखंड प्रदेश प्रभारी माधव सिंह, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री कृष्णा सिंह, बीएमएस जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती, महामंत्री उमेश कुमार सिंह, प्रशांत नियोगी, सुशील सिंह और अयोध्या मिश्र उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 जून से 30 जून तक क्षेत्र की सभी कोलियरियों एवं एरिया ऑफिस में गेट मीटिंग कर मजदूरों के बीच जन जागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इसके साथ ही श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण, वर्ष 2026 की सदस्यता शुल्क, शाखाओं में संगठनात्मक बैठक, प्रबंधकीय बैठक और संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top