अलकडीहा कृषि पाठशाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, झामुमो नेता ने डीसी से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

अलकडीहा कृषि पाठशाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, झामुमो नेता ने डीसी से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

डीजे न्यूज, तिसरा,

धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा बलियापुर प्रखंड कमेटी के सचिव निर्मल रजवार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर अलकडीहा कृषि फार्म में बन रही कृषि पाठशाला के निर्माण कार्य में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

निर्मल रजवार ने पत्र में बताया कि अलकडीहा में 22 एकड़ क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में कृषि पाठशाला का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट, बालू और ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। काम निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय जांच से सारी अनियमितताएं उजागर हो जाएंगी। बलियापुर प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है और अधिकांश लोग कृषि पर ही निर्भर हैं। विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि किसानों को योजना का सही लाभ मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top