बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): करमाटांड़ स्थित झारखंड एकेडमी स्कूल में मंगलवार को   सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र अनिकेत कुमार, ऋषिका कुमारी, अनोखा कुमारी, आशा कुमारी, मानस रंजन, पायल कुंभकार, पिंकी कुमारी, काजल कुमारी आदि को सम्मानित किया गया।  प्राचार्य पिंटू सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। समारोह में शिक्षक संजय कुमार मंडल, अमरजीत वर्मा, सुरेश चन्द्र मंडल, सुनील मुखर्जी, सोनम कुमारी, सुरेन्द्र पासवान, चांदनी वर्मा आदि थे।
——————————————
पांडेडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कराने की मांग
बलियापुर:  प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर सिंदुरपुर पंचायत में बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण स्थल बदलने की मांग की है। प्रमुख ने पांडेडीह स्थित ठाकुर दास की जमीन पर निर्माण कराने का आग्रह करते हुए कहा है कि भू स्वामी ने पन्द्रह डिसमिल जमीन दान में देने के लिए इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा है कि उक्त स्थान पर स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होने से पंचायत के लोगों को काफी सुविधाएं होगी।
—————————————–
नशा से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
बलियापुर: प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशामुक्ति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी ने किया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशाखोरी से होने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशाखोरी , शराबखोरी आदि से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।
———————————————-
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को अमल करने पर जोर

बलियापुर: बलियापुर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को अमल करने पर जोर दिया। मौके पर तारा देवी, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, आशीष मुखर्जी, खगेन पांडे, शत्रुघ्न महतो, दीपक गोप, विनय मुखर्जी, गौरांग मंडल आदि थे। इसके अलावे पहाड़पुर एवं सिंदूरपुर के कार्यकर्ताओं ने भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
———————————————
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर

बलियापुर: बीबीएम डिग्री कॉलेज शासी निकाय की बैठक मंगलवार को विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना एवं छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा कॉलेज के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताया। बैठक में प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो के अलावा शासी निकाय के अन्य सदस्य एवं प्राध्यापक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top