लायंस क्लब ऑफ़ धनबाद के सदस्यों ने किया योगाभ्यास
डीजे न्यूज, धनबाद :रविवार को लायंस क्लब ऑफ धनबाद के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लायन्स सभागार में मनाया। क्लब के सदस्य उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए के योगाभ्यास में शामिल हुए। योग आयोजन में लायन दिलीप सुभिखी अध्यक्ष, लायन शेखर प्रसाद सचिव, लायन संगीता गोपालका कोषाध्यक्ष के साथ लायन इन्दू मैत्रा,लायन दिलीप गोपालका, लायन मनोज बरनवाल, लायन मनोज सिंधल, लायन मुकेश बर्मन, कान्ता सुभिखी, आरती प्रसाद, संगीता सिंधल समेत अन्य सदस्यो ने भाग लिया। लायन प्रज्वल भट्टाचार्य ने बताया धनबाद से बाहर गए सदस्यों लायन प्रज्ज्वल भट्टाचार्जी, लायन अरुणा भगानिया, लायन डॉ. एस के भगानिया लायन अंजन सांत्रा, लायन डॉ अनुप कुमार शर्मा, लायन प्रकाश बंसल, लायन यमेश त्रिवेदी,लायन परेश ठक्कर व अन्य ने अपने-अपने स्थानों पर योग दिवस मना कर क्लब को चित्र योगा करते हुए भेज कर सूचित किया। साथ ही नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।