कराटे खिलाडियो ने दी कलर बेल्ट परीक्षा
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के किड्ज़ केयर स्कूल कुसुम बिहार कोयला नगर में रविवार को ट्रेडिशनल शोतोकन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड द्वारा कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 15 कराटे खिलाडियों ने हिस्सा लिया। कलर बेल्ट परीक्षा में कराटे खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। पंच, किक, ब्लॉक, काता, कुमिते, सेल्फ डिफेंस आदि कलाओ का शनदार व दमदार प्रदर्शन किया। कलर बेल्ट परीक्षा के चीफ एग्जामिनर सेंनसाई कुंदन कुमार बांसफोर ब्लैक बेल्ट थर्ड डेन के द्वारा ली गई। बेल्ट परीक्षा के अंत में कराटे कारों को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट से सम्मानित किया गया। किड्ज़ केयर स्कूल के प्रधानाचार्य रिया सिंह ने कराटे खिलाडियों को सम्मानित किया।
कराटे कारों में दर्पन कुमारी बांसफोर, अमायरा मृणाल ,उन्नत सिंह, सांविका सिंह, आदित्य बिस्वास, गौरांवती सिंह, वर्तिका राज, आंशिक , अन्वेषा श्री, रोसानी,शैनन भारती, जूही रानी, अन्य उपस्थित थे। कुंदन कुमार बांसफोर ने बताया यह कला विशेष कर बच्चियो के लिए अपनी रक्षा का एक महत्वपूर्ण हथियार भी है।