शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का दिया संदेश

Advertisements

शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का दिया संदेश

डीजे न्यूज, धनबाद: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ धनबाद की ओर से स्काउट डेन में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, विभिन्न यूनिटों के लीडर्स तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर संक्षिप्त परिचर्चा से हुआ। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास किए। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
संघ के वरीय लीडर्स ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top