कोयला नगर में योग संगम का भव्य आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्नपूर्णा हॉल, कोयला नगर, धनबाद में योग संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके उपरांत उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) राजीव कुमार सिन्हा तथा निदेशक (वित्त) राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्षा पूर्बिता रमैया सहित मंडल की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। यह आयोजन स्वास्थ्य, कल्याण तथा संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रति बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।