परसबनिया में 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान
6 जुलाई को होनी थी शादी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के परसबनिया पंचायत के मोदीडीह गांव के 25 वर्षीय रोहित रवानी उर्फ विक्रम ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। 6 जुलाई को उसकी शादी होने वाली थी। इस शादी से वह नाराज चल रहा था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की न तो शिकायत की और न ही किसी पर संदेह जाहिर किया। परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक अपने नेटवर्क के एक युवती से प्यार करता था। घर वालों ने उसकी शादी अन्यत्र तय कर दी, जिससे वह काफी नाराज था। बताया जाता है कि उसकी शादी का कार्ड भी बंट चुका था। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई । पिता कृष्ण रवानी के दो पुत्रों में वह बड़ा पुत्र था।