गोधर में नगर निगम ने लगाया शिविर, कई मामलों का किया निष्पादन

Advertisements

गोधर में नगर निगम ने लगाया शिविर, कई मामलों का किया निष्पादन
डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : गोधर छाताटांड़ अंचल कार्यालय में गुरुवार को नगर निगम की ओर से जन समस्याओं के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगो ने पानी, बिजली,सड़क, होल्डिंग टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण, स्ट्रीट के लिए लोगों ने आवेदन दिए। शिविर में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संदीप अनुराग टोपनो व सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में समस्याओं के निदान के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर के दौरान अपर नगर आयुक्त संदीप अनुराग टोपनो ने लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। शिविर में निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि जिसमें देवाशीष पासवान, बदरी रविदास, करमी देवी, गोबिंद राउत, आनंद खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top