प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी

सांसद ढुलू महतो व पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

डीजे न्यूज, धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन धनबाद के सांसद Dulu Mahato एवं पूर्व सांसद Pashupati Nath Singh ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर भाजपा धनबाद महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रूपेश सिन्हा तथा मानस प्रसून समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिपादित ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) आधारित सशक्तिकरण की अवधारणा को प्रमुखता से दर्शाया गया। इसके साथ ही गारंटी फ्री लोन, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ऊर्जा, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, हर घर नल योजना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, आस्था स्थलों का विकास, भारत की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था, आदिवासी कल्याण, यूपीआई क्रांति, एलपीजी सिलेंडर की सुलभता, भारत में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंडिया, कुपोषण उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास, गरीब परिवारों को मुफ्त राशन, वन्यजीव संरक्षण, हर घर सूर्य घर योजना तथा चार करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी प्रमुखता से रखा गया। इसके अंतर्गत लोक सेवा, सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र प्रथम तथा विरासत के साथ विकास जैसे पांच प्रमुख आधारों को दर्शाया गया। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा, आयुष्मान भारत योजना, तीन करोड़ से अधिक ‘लखपति दीदी’, स्वदेशी हथियारों का उत्पादन, नारी शक्ति सशक्तिकरण, नक्सलवाद मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रयास, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार, मुफ्त बिजली योजना तथा पूर्वोत्तर भारत के विकास से जुड़े ‘अष्ट लक्ष्मी’ अभियान सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के समक्ष रखा गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में राजकुमार अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, प्रियंका देवी, अजय निषाद, बीरु हांसदा, मौसम सिंह, कंचन चौरसिया, बच्चा गिरी, रीता प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, शेखर सिंह, संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, रिंकू सिंह, नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, योगेंद्र यादव, रिंकू सिन्हा, संजय कुशवाहा सहित सैकड़ों भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा धनबाद की बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top