एसडीपीओ ने किया बाघमारा थाना का निरीक्षण
नए भवन निर्माण और सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने गुरुवार को बाघमारा थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की परेड की सलामी ली। इस निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की और निर्देश जारी किए।
पुराने भवन को ध्वस्त करने का निर्देश
थाना परिसर में स्थित जर्जर पुराने भवन को ध्वस्त करने का निर्देश दिया और इसके स्थान पर एक आधुनिक और नया थाना भवन बनाने की बात कही। स्वच्छता के लिए बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार की तारीफ की। थाना परिसर में साफ-सफाई की बेहतरीन व्यवस्था देखकर एसडीपीओ काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार की जमकर प्रशंसा की।
आवारा पशुओं पर रोक
थाना परिसर में आवारा पशुओं का प्रवेश न हो, इसके लिए उन्होंने मुख्य द्वार पर तुरंत लोहे का गार्डर बैरियर लगाने का सख्त निर्देश दिया।
परिसर में लगे फलदार पौधों को देखकर एसडीपीओ ने खुशी जाहिर की। उन्होंने थाने के सौन्दर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए परिसर में और अधिक फूल व पौधे लगाने का सुझाव दिया।
सिरिस्ता रूम और दस्तावेजों की जांच
निरीक्षण के अंतिम चरण में एसडीपीओ ने थाने के सिरिस्ता रूम (कार्यालय) का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रखे सभी रजिस्टरों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मिलान किया और कार्यप्रणाली को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए।