Advertisements
मेयर संजीव से मिला सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
धनबाद नगर निगम अंतर्गत शहरी क्षेत्र से जुड़े 288 सहायक अध्यापकों का वार्षिक 4% मानदेय बढ़ोतरी मामलों को लेकर सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मेयर संजीव सिंह से मिला। सहायक अध्यापकों ने बताया कि 4% मानदेय बढ़ोतरी से वे लोग अभी तक वंचित हैं। मेयर ने बताया कि विभागीय स्तर पर बोर्ड की मीटिंग 27 जून को होगी, जिसमें शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उक्त मीटिंग में इस मामले को उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में उत्पल चौबे, चंदन मोदक, संजय प्रजापति, मनोज राय, राजेश कुमार, मोतीलाल महतो, परितोष महतो के अलावा दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।