बाबा दूधनाथ आश्रम ठेठाटांड़ में भव्य कलश यात्र के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू 

Advertisements

बाबा दूधनाथ आश्रम ठेठाटांड़ में भव्य कलश यात्र के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखण्ड के ठेठाटांड़ परशुराम नगर स्थित बाबा दूधनाथ आश्रम में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हो गया। इस महायज्ञ का आयोजन चार धाम गौ सेवा संस्थान कर रहा है। महायज्ञ का समापन 27 जून को होगा।

इस 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को 501 कुमारी कन्या एवं महिलाओं की उपस्थिति में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण भी उपस्थित थे। शोभा यात्रा में उपस्थित सभी कलश यात्री बाबा दूधनाथ आश्रम से चलकर बराकर नदी के किनारे स्थित बाबा नंढानाथ महादेव घाट पहुंचे एवं क्रांतिकारी नागा बाबा के सानिध्य में पवित्र अभिमंत्रित जल कलश में भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ भूमि की शुद्धिकरण के बाद कलश स्थापना किया गया। इस 11 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन संध्या साम बजे से वृंदावन धाम से पधारे साध्वी राजेश्वरी किशोरी का प्रवचन होगा। कार्यक्रम के इस दौरान बासुकीनाथ पांडेय, श्रीपति पांडेय, प्रवीण चौधरी, शंकर चौधरी, संजीव कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख मालती मरांडी, अजय हेम्ब्रम, कुणाल प्रताप सिंह एवं उनकी पुत्री श्रेष्टा सिंह एवं निशाकर पंडा के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top