पूर्वी टुंडी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Advertisements

पूर्वी टुंडी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : आगामी मुहर्रम त्योहार को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पूर्वी टुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की। इस मौके पर अंचल क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और मुहर्रम अखाड़ा दलों के खलीफा व सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी ने एक सुर में त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने जिला प्रशासन की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि न्यायालय के आदेशानुसार मुहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी अखाड़ा कमेटियों को इस नियम का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा गया है। उन्होंने पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन के दौरान भी सतर्कता और सुरक्षा बरतने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्वी टुंडी अंचल के अंचल निरीक्षक चंदन कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में अखाड़ा कमेटियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, उपाध्यक्ष दिनेश रजक, ऐनुल अंसारी, संतलाल बाबा, संतोष भगत सहित अंचल क्षेत्र के कई अखाड़ा दलों के प्रतिनिधि, खलीफा और शांति समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top