जोड़ाफाटक गुरुद्वारा में गुरु अर्जन देव के शहादत दिवस पर छबील सेवा

Advertisements

जोड़ाफाटक गुरुद्वारा में गुरु अर्जन देव के शहादत दिवस पर छबील सेवा

डीजे न्यूज, धनबाद : जोड़ाफाटक गुरुद्वारा धनबाद में श्री गुरु अर्जन देव के 420वें शहादत दिवस पर छबील का आयोजन किया गया। संगत ने गुरुजी के बलिदान को नमन करते हुए राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत वितरित किया।सेवा कार्य में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य रोमिंदर सिंह, नवतेज सिंह,अमरजीत सिंह, सरदूल सिंह, लड्डू सिंह, दिल्लू, भजन, सोनू सरदार, सोनी, कृपाल सिंह, टिंकू सिंह, हरिंदर सिंह, रामा , मन्नू, बबलू, नरेश, दिलीप जी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में अरदास और कीर्तन के बाद सेवा भाव से लोगों को शरबत पिलाया गया। आयोजकों ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन हमें सत्य, धैर्य और निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top