शमीम हत्याकांड में न्यायालय में पेश हुआ शिवम और हर्ष श्रीवास्तव 

Advertisements

शमीम हत्याकांड में न्यायालय में पेश हुआ शिवम और हर्ष श्रीवास्तव 

जेल के सुरक्षा कर्मचारी की सीजेएम से की शिकायत 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : हत्याकांड के आरोपित शिवम श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में जेल में बंद हत्या के दोनों आरोपितों को न्यायालय लाया गया। दोनों को नगर निगम चुनाव को लेकर हुई गोलीबारी और हत्या के मामले में केस चलाने के लिए उपस्थापन किया गया हालाकि इसी घटना के मामले में दोनों पूर्व से जेल में बंद है। हत्याकांड को लेकर मृतक की पत्नी रबीना खातून ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं इसी मामले को लेकर पचंबा पुलिस ने दोबारा प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके पूर्व शमीम हत्याकांड में चार आरोपितों की जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकलते ही पचंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दोबारा एक ही मामले में रिमांड का विरोध किया था। न्यायालय ने अनुसंधानकर्ता को शो-कॉज किया गया था। बाद में पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ता को सस्पेंड कर दिया गया था ।

न्यायालय ने पूछा जेल में किसे प्रताड़ित किया गया

पेशी के दौरान शिवम ने बताया कि जेल का सुरक्षा कर्मचारी भुवनेश्वर मोची सभी बंदियों को बेवजह परेशान करता है। हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा कर्मचारी बात-बात में गंदी गंदी गाली देता है और अपमान करता है। न्यायालय ने इस मामले में जेल प्रशासन को निर्देश दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top