पानी की समस्या को दूर करने के लिए बनाए जाएंगे बड़े तालाब : उपायुक्त
मॉडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर एवं वेस्ट टू आर्ट पार्क निर्माण हेतु स्थल चयन के निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता मेँ मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति, धनबाद समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई ।
जल जीवन मिशन
उपायुक्त ने सभी विभागीय प्रमुख यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, जन प्रतिनिधि, को जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गये जल सेवा ऐप के माध्यम से अपने क्षेत्र के ख़राब चापाकल/ जल मीनार की शिकायत दर्ज़ करायेंगे।
प्रखंड एग्यारकुण्ड, कलियासोल तथा धनबाद प्रखंड कार्यालय के आस -पास जल स्तर संवर्धन हेतु डीएमएफटी मद से तालाब बनाने का निर्देश दिया गया।
सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया की सभी विभागों के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक कर स्कूल, आँगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य संस्थानों मेँ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सर्वे करेंगे।
कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा, धनबाद को FHTC एंट्री नहीं करने हेतु फटकार लगाई गई।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
सभी बीडीओ को अपने प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत की मॉडल ग्राम बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही श्रम दान के द्वारा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा गया। प्रखंड स्तर पर मॉडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) एवं Waste -to-Art पार्क (Sanitation Park) निर्माण हेतु स्थल चयन करने हेतु निदेशित किया गया। उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवसीय विद्यालय मेँ प्रमुखता के आधार पर 15 वें वित्त से भषमक निर्माण हेतु योजना स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी 1 एवं 2, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।