मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

Advertisements

मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

डीजे न्यूज, धनबाद :मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरूरतमंदों, असहयों के सेवा के चार  वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह, श्वेता किन्नर को अंगवस्त्र ओढाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया ।अतिथियों एवं संस्था के संस्थापक सरोज सिंह व सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से भोजन वितरण किया। संस्था के संस्थापक सरोज सिंह ने कहा विगत 4 वर्षों से वे लगातार हर शनिवार को स्टेशन में जरूरतमंदों को भोजन कराते आ रहे हैं। इसके अलावा संस्था अन्य सामाजिक कार्य भी करती है। कुम्भनाथ सिंह ने कहा कि वह संस्था को हर संभव सामाजिक कार्य करने में सहयोग करेंगे। उदय प्रताप सिंह व दिलीप सिंह  ने कहा कि वे संस्था के साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा साथ खड़े थे और रहेंगे । साथ ही लोगों से निर्धन,जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की मदद की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top