प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: झरिया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। विधायक ने अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा की, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से बच्चे सफलता हासिल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है, जिससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।