इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने एसएसपी को किया सम्मानित

Advertisements

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने एसएसपी को किया सम्मानित

 

डीजे न्यूज, धनबाद: इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन द्वारा शनिवार को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ उन्हें शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि प्रभात कुमार ने धनबाद में अपनी कार्यशैली, बेहतर प्रशासनिक दृष्टिकोण और अपराध नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। पिछले एक वर्ष से धनबाद में पदस्थापित प्रभात कुमार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके अलावा, शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए भी उनके प्रयासों की सराहना की गई। इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने इन्हीं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही उन्होंने संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एम अली एवं नीरज कुमार, अनिल पांडे, रवि  कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top