
रैयतों ने सीओ का जलाया पुतला
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): म्यूटेशन सहित जमीन से जुड़ी समस्याओं का निपटारा नहीं होने के खिलाफ ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले रैयतों ने मंगलवार को बाघमारा अंचल कार्यालय के समक्ष सीओ का पुतला दहन किया। रैयतों ने कहा कि जमीन की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर बीते क ई माह से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, इसके बावजूद सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। रैयत शंकर महतो ने कहा कि जब तक भुक्तभोगियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर रैयत विकास महतो, शंकर महतो, कमल महतो, हरिहर कुमार, मणिलाल साव, प्रयाग महतो, दिलीप कुमार महतो, बिंदेश्वर नापित, सृष्टिधर महतो, मनोज महतो, रूपेश रवानी, गांधारी देवी, लक्ष्मी देवी, परमेश्वर साव, प्रदीप रजवार, जुगल किशोर सिंह, विकास रजवार, शांति देवी, अंजली देवी, गौरी देवी, ललिता देवी, रेशमी देवी, लक्ष्मी साव, जगनी देवी, मालती देवी, लखी देवी, पोड़ावती देवी, अजय महतो, महेंद्र महतो आदि मौजूद थे।