पीएमश्री विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय टुंडी में बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल का आयोजन

Advertisements

पीएमश्री विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय टुंडी में बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल का आयोजन

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : पीएम श्री विवेकानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय टुंडी में मंगलवार को बिरसा मुंडा लर्निंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बिरसा मुंडा एवं झारखंड के अन्य क्रांतिकारियों पर पोस्टर निर्माण, क्विज, भाषण, नृत्य आदि कार्यक्रम में भाग लिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अशोक पाठक, लोकनाथ रजक, अखिलेश सिंह समेत अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनन्त शक्ति ने किया। विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार रजवार, अंजनी कुमारी, मंजूषा पाठक, सरिता हांसदा, सीमा सिन्हा, हेमलता जायसवाल ने बच्चों को बिरसा मुंडा एवं अन्य क्रांतिकारियों पर बच्चों को जानकारी दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top