भाजपा नेता मनोज सिंह भवानी नहीं रहें, शोक की लहर

Advertisements

भाजपा नेता मनोज सिंह भवानी नहीं रहें, शोक की लहर

डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा नेता मनोज सिंह भवानी का गुरुवार को इलाज के क्रम में निधन हो गया। वह कीडनी रोग से पीड़ित थे और लंबे समय से इलाजरत थे। मनोज सिंह भवानी ने धनबाद शहर में भाजपा को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के भाजपाई शोक में डूब गए हैं।
मनोज सिंह भवानी के निधन पर सरोज सिंह, ज्ञान रंजन सिन्हा, संजय कुमार झा, मिल्टन पार्थसारथी, नीतीन भट्ट, सत्येंद्र कुमार ओझा, सुरेश कुमार महतो, मौसम सिंह, अशोक सिन्हा, रंजन गुप्ता समेत दर्जनों भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top