केंद्र सरकार की उपलब्धियोंं को जन-जन तक पहुंचाएं : ढुलू महतो
महानगर जिला भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की मासिक बैठक का आयोजन गुरुवार को जिला कार्यालय में किया गया। बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने बैठक का विषय प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूर्व के पौधारोपण और मंदिर मे पूजा अर्चना और आरती के कार्यक्रम को जिस प्रकार से सभी मंडलों ने सफल कराया है उसी प्रकार से आगे भी जो 21 तारीख तक चलने वाले सभी कार्यक्रम को सफल बनाएंगे ।
इस मौके पर भाजपा धनबाद जिला प्रभारी संजीव विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दी तथा उसके सफल क्रियान्वयन पर बल दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद ढूलू महतो जी ने संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क विस्तार पर बल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून और आगामी कार्यक्रम की जानकारी और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया ।
बैठक उपरांत जिला प्रभारी श्री संजीव विजयवर्गीय द्वारा (एक पेड़ माँ के नाम) कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, जिला पदाधिकारी प्रियंका देवी, महेश पासवान, कंचन चौरसिया, रुमकी गुप्ता, मौसम सिंह, बच्चा गिरी, कपूर रवानी, सत्येंद्र मिश्रा,शिवांश श्रीवास्तव, रंजीत बिल्लू, मंडल प्रभारी सुप्रभात सिन्हा, कार्तिक महतो, कन्हैया पांडे, निर्मल प्रधान, योगेंद्र यादव, शशि सिंह, सुमन सिंह, पंकज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष हुलास दास, रंजय सिंह, गौतम चौधरी, इंदु भूषण कुशवाहा, बसंती सिंह, राजाराम दत्ता, मनोज गुप्ता, संतोष रवानी, अवधेश साव, सुनील पासवान, वीरेंद्र वर्मा, सूर्यदेव मिश्रा, बलराम चौहान, सोनू श्रीवास्तव, किशुन महतो, सुभाष महतो, रिंकू सिंह पटेल, दीपक झा,रमा सिन्हा,नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, रामजीत भुईया, बंटी सोरेन, सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के संकल्प के साथ हुआ।