पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Advertisements

पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): आर्य व्यायामशाला एवं योग मंदिर ट्रस्ट परिसर में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के बेंच प्रेस स्पर्धा में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतने वाले पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें मोहम्मद शकरुद्दीन शाह, अभय बर्मन, मोहम्मद हसनैन, आयुष गुप्ता एवं आकाश रवानी शामिल हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं महासचिव गुरुजी दुर्गाराम व अधिवक्ता दीपनारायण ने खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विजय कुमार झा ने कहा कि वर्ष 1956 से आर्य व्यायामशाला के खिलाड़ी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर कतरास का मान-सम्मान बढ़ाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है और युवाओं को खेल एवं व्यायाम के प्रति जागरूक होना चाहिए।
मालूम हो कि रांची में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस, इक्विप्ड बेंच प्रेस एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आर्य व्यायामशाला के पांचों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। व्यायामशाला के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कतरास एवं धनबाद जिले का नाम रोशन किया।
समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार झा, गुरूजी दुर्गाराम, वरीय अधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्य, सचिव रणधीर बर्मन, संगठन सचिव दीपक कुमार गुप्ता, रंजन सिंह, कालाचंद बाउरी, गणेश राजभर, मंतोष शर्मा, मोहम्मद इलियास सहित व्यायामशाला के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top