इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, पुत्र को मिला प्रोविजनल नियोजन
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल के ब्लॉक टू में कार्यरत कर्मी मेघलाला महतो की गुरुवार को केंद्रीय हॉस्पिटल, धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, 16 मई को ड्यूटी के बाद घर जाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेघलाल को केंद्रीय हॉस्पिटल मे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां इलाज दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव लेकर यूनियन प्रतिनिधियों के साथ ब्लॉक टू क्षेत्र के बीओसीपी पहुंचे। शव रखकर परियोजना का कार्य बाधित कर धरना दे दिया। यूनियन ने मृतक के आश्रित पुत्र को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर क्षेत्र का उत्पादन ठप कर दिया जाएगा। सूचना पर बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो मौके पर पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद विधायक के हस्तक्षेप से प्रबंधन और यूनियन में सहमति बनी। विधायक की मौजूदगी में मृतक के बड़े पुत्र रोहित लाल महतो ने अपने छोटे भाई मोहित लाल महतो को नियोजन देने की आग्रह किया तो स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन ने हेडक्वार्टर से सलाह कर मोहित लाल महतो को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा गया। अन्य देय राशि नियमानुसार भुगतान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर दाह संस्कार के लिए रवाना हुए। मौके पर गोपाल मिश्रा, तुलसी साव, मुरारी पांडेय, बैजनाथ यादव, सोनाराम महतो समेत कई लोग मौजूद थे।