ग्रामीणों ने किया एएमपी कोलियरी का चक्का जाम  बिजली बहाल करने की है मांग

Advertisements

ग्रामीणों ने किया एएमपी कोलियरी का चक्का जाम 

बिजली बहाल करने की है मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिजली बहाल करने की मांग को लेकर भाजपा के बैनर तले मंडल केंदुआडीह के ग्रामीण गुरुवार को आंदोलन पर उतर आए और एएमपी कोलियरी का चक्का जाम कर दिया। आंदोलन के कारण कोलियरी का विभागीय उत्पादन के साथ केकेसी लिंक साइडिंग के बीच कोल परिवहन कार्य भी पूरी तरह बाधित हो गया। दर्जनों हाइवा शताब्दी चेक पोस्ट के समीप खड़ी रही। आंदोलनकारियों का कहना था कि बीसीसीएल प्रबंधन उचित मुआवजा दिए बगैर उत्पादन के लिए उनका घर उजाड़ना चाहता है। जब  अपनी मंशा में सफल नहीं हुए, तो घरों की बिजली काट दी गई। बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी बाधित है।
दोपहर को प्रबंधन के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई, जिसमें तत्काल बिजली-पानी की आपूर्ति शुरु कर दिया है और एक सप्ताह के अंदर 13 रैयत को नियमानुसार विस्थापन करने के लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद आंदोलन खत्म हो गया।  वार्ता में बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्र के जीएम , बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल , बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कु उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top