गांडेय विधानसभा क्षेत्र के 60,432 मतदाता अनमैप्ड : सुदिव्य कुमार 

Advertisements

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के 60,432 मतदाता अनमैप्ड : सुदिव्य कुमार

गांडेय के कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर को लेकर झामुमो की बैठक में बोले मंत्री-ऐसे अनमैप्ड मतदाताओं के मैपिंग में सहयोग करें बीएलए टू

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) को लेकर झामुमो ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ गुरूवार को उत्सव उपवन गिरिडीह में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए। मंत्री सोनू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के 60,432 मतदाता अनमैप्ड हैं। इन सभी अनमैप्ड मतदाताओं को मैपिंग कराने में पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए टू मदद करें। बीएलए टू के साथ साथ जो राजनीतिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं उनको भी SIR में लगना होगा । उन्होने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं को मैपिंग में आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार गंभीर है। बहुत जल्द राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवा पखवारा का आयोजन कर कैम्प लगाकर लोगों का जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और वंशावली बनवाने का कार्य किया जाएगा। इससे लोजिकल एरर को खत्म करने में भी मदद मिलेगी। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर है। विशेष गहन पुनरीक्षण में एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटे इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसको लेकर आगामी 14 जून को उत्सव उपवन गिरिडीह में जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है। मतदाताओं को भी जागरूक होने की जरूरत है। यदि एसआईआर में नाम कट गया तो फिर भविष्य में नाम जुड़ेगा कि नहीं जुड़ेगा यह अधर में है‌। जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं को हर हाल में अपना मैपिंग करवाना होगा। इसके लिए वो अभी से ही आवश्यक दस्तावेज की व्यवस्था में लग जायें। जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में अंतिम एसआईआर 2003 में हुआ था। इसमें कहीं भी किसी मतदाता के माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी का नाम है तो उनका नाम जुड़ जाएगा। झारखंड के बाहर भारत में भी कहीं मतदाता के माता-पिता दादा-दादी या नाना-नानी का नाम रहेगा तब भी उनका नाम जुड़ेगा। बैठक में बेंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, सचिव खुरशीद अनवर हादी, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष चांद मल मरांडी, सचिव शब्बीर अंसारी, गिरिडीह प्रखंड पश्चिमि के अध्यक्ष अनवर अंसारी, सचिव बिनोद सोरेन, तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं की एसआईआर को लेकर समस्या रखी और सुझाव भी दिए।

बैठक में मुख्य रूप से विजय सिंह, हलधर राय, गोपीन मुर्मू, धूर्पदेव पंडित, बैजनाथ राणा, भैरव वर्मा, बिनोद सोरेन, अरूण पाठक, चांदमल मरांडी, वाहिद खान, किसुन सोरेन, मो सलीम, मुस्तकीम अंसारी, जाकिर अंसारी, फक्करूदीन अंसारी, राजेश दास , मंजू मरांडी, आजाद अंसारी, केसो मुर्मू, बासुदेव यादव, नीलकंठ मंडल, सुरेन्द्र सोरेन, बिन्दु लाल मरांडी, एनामुल हक, गोपीन मुर्मू, सनातन चौडे, प्रेमचंद मुर्मू, बैजनाथ मुर्मू, रवि वर्मा, प्रकाश पंडित, लेखो मंडल, बासुदेव मंडल, शब्बीर आलम, बिजू वर्मा, देवचरण दास, लखन तुरी, अशोक सोरेन, सीताराम हांसदा, मनोज मंडल, रविन्द्र वर्मा, सरफराज अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top