बीएलओ को सहयोग करे राजनीतिक पार्टियां : एलआरडीसी

Advertisements

बीएलओ को सहयोग करे राजनीतिक पार्टियां : एलआरडीसी

 

एसआईआर को लेकर टुंडी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में प्रखंड एवं बूथ स्तर पर प्रतिनिधि नामित करने का आग्रह

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद): विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बुधवार को टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर दिलीप महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने टुंडी के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

अपने संबोधन में जिला निर्वाची पदाधिकारी दिलीप महतो ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए, इसके लिए बीएलओ को सहयोग देने हेतु प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से प्रखंड एवं बूथ स्तर पर अपने प्रतिनिधि नामित करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को समयबद्ध, सरल, पारदर्शी एवं सुगमता के साथ संपन्न करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मैपिंग नहीं हुआ है, तो वह स्वयं अथवा अपने माता-पिता का वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम होने के आधार पर मैपिंग करा सकता है। इसके अतिरिक्त मान्यता प्राप्त बोर्ड से जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र अथवा खतियान के आधार पर निर्गत जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य 11 प्रकार के दस्तावेजों के माध्यम से भी मैपिंग कराई जा सकती है।

बैठक में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर दिलीप महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, बीपीआरओ बबलेश शाह, प्रखंड तकनीकी कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू, रसीद अंसारी, आनंद मोदक, तिलक मंडल, गोविन्द टुडू , सोनू मंडल, हेमंत दा , नकुल सिंह , कृष्णा मंडल आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top