पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी आवश्यक: प्रिया मिश्र
डीजे न्यूज, धनबाद: रेलवे ऑफिसर्स क्लब, रंगाटांड़, धनबाद परिसर में बुधवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्ष प्रिया मिश्र, उपाध्यक्षा अल्पना झा, सचिव मीनाक्षी, शैली आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। संगठन की अध्यक्ष ने महिला कर्मचारियों के बीच जूट का बैग वितरित किया एवं सभी को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना उद्देश्य है।