विधायक राज ने मानस मंदिर में की पूजा-अर्चना
पीएम के स्वास्थ्य, दीर्घायु व राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की
डीजे न्यूज, धनबाद: भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर पीएम नरेंद्र मोदी ने जननेता बनने का गौरव हासिल किया है। इसअवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ मानस मंदिर, धनबाद में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कीर्तिमान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की 145 करोड़ जनता के अटूट विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित की है तथा विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तप, त्याग, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना से देश को नई दिशा प्रदान की है। आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
राज सिन्हा ने कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का संचालन नहीं करता, बल्कि एक युग की चेतना और करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के लिए आशा, विश्वास और विकास का पर्याय बन चुका है।
उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रसेवा की यह अविराम यात्रा भारत को प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती रहे तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो।
पूजा के बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार,धनबाद जिला महामंत्री मानस प्रसून, पार्षद अशोक पाल, रूपेश सिन्हा, जिला मंत्री रीता यादव, मौसम सिंह, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, मनोज गुप्ता,रंजय सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, रमा सिन्हा,दिलीप सिंह, नित्यानंद मंडल,जगबंधु मंडल, सतीश रजक, सपन कश्यप, जीराखान सिंह, मनोज रिंकू, अमित सिंह, टुन्ना सिंह, बालमुकुंद राम, मुकेश सिंह, अमित विशाल, टिंकू साव, राजू मालाकार, राणा सिंह, डी के सिंह, संजीत सिंह, जितेंद्र मालाकार, मनोज मालाकार, रवि सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, तमाल राय सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।