Advertisements

टुंडी में हाथियों ने फिर बरपाया कहर

 

बेगनरिया पंचायत के पर्वतपुर व बसहा गांव में कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसल व अनाज चटक गए

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी में 25 हाथियों के झुंड ने एक बार फिर जमकर कहर बरपाया है। कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिए तथा फसलों को चटक गए। ग्रामीणों ने घर से भागकर हाथियों से अपनी जान बचाई।

विदित हो कि करीब एक पखवाड़ा से 25 हाथियों का दल टुंडी के पहाड़ एवं जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। ये हाथी दिन में अक्सर पहाड़ों व जंगलों में रहते हैं तो रात में ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर दहशत मचा रहे हैं। रविवार की मध्य रात्रि दक्षिणी टुंडी के बेगनरिया पंचायत अंतर्गत पर्वतपुर व बसहा गांव में कई घर को क्षतिग्रस्त किया और घर में रखे अनाज को भी चट कर गए। प्राप्त सूचना के अनुसार हाथियों को झुंड ने पर्वतपुर व बसहा में महालाल किस्कू व सुनील हेंब्रम के घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही घर में रखे धान व चावल खा गए जबकि घर में सो रहे गृहस्वामी भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाए। बाद में मशालचियों ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ते हुए जंगल की ओर भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त किए गए घरों का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top