बलियापुर की खबरें:-
बच्चों को मिला झूला और आरओ फिल्टर की सुविधा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): गीता पब्लिक स्कूल कुसमाटांड़ के बच्चों के लिए झूला एवं आरओ फिल्टर उपलब्ध कराया गया है। आमझर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र रवानी की ओर से उपलब्ध झूला और आरओ फिल्टर से बच्चों को खेलकूद के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलगी। मुखिया के इस कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने उनके प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
——————————————
बीपीएससी में सफल छात्र को किया सम्मानित
बलियापुर: केंदुआटांड स्थित शिक्षा धाम लाइब्रेरी के छात्र बिपुल मोदक ने बीपीएससी शिक्षक में सफलता प्राप्त की हैं । सोमवार को आयोजित सादे समारोह में पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो ने बिपुल को सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि बलियापुर के छात्र अपने हुनर का परचम लहरा रहे है । मौके पर उपस्थित लाइब्रेरी के संचालक राज कुमार महतो, शाहनवाज अंसारी , प्रियंका कुमारी ,उर्मिला मरांडी आदि मौजूद थे ।
———————————————
शहादत दिवस को ले समिति ने किया जनसंपर्क
बलियापुर: शहीद विभूति महतो स्मारक समिति के सदस्यों ने सोमवार को कई गांवो का दौरा किया। इसकी जानकारी देते हुए समिति के देवाशीष पांडे ने बताया कि बोरमुड़ी, बाघजोबड़ा, दोलाबड़, चालधोवा, प्रधानखंटा आदि गांव के लोगों से संपर्क किया है। जन संपर्क के दौरान लोगों से 11 जून को बलियापुर में शहीद विभूति महतो के शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया गया। दौरे में रोहित महतो, कृष्णा दा, जेडु दत्ता, प्रेम महतो, दिलीप महतो आदि थे।