बलियापुर थाना परिसर में लगाए पौधे
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना आवश्यक: एसएसपी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बलियापुर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर बलियापुर थाना परिसर में सेल टासरा की ओर से पौधरोपण किया गया।
एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, विधायक चंद्रदेव महतो, सिंदरी के एसपीडीओ प्रकाशचंद्र महतो आदि ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एसएसपी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच पौध लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि पौधों के रखरखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।
विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए साल भर में हम सभी को कम से कम पांच पौधे लगाना चाहिए।
इस अवसर पर थाना परिसर में ढाई दर्जन पौधे लगाए गए । मौके पर सिंदरी के एसपीडीओ पीसी महतो, पुलिस इंस्पेक्टर नूतन मोदी, बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, सेल टासरा के ईडी विनीत रावेल, महाप्रबंधक शिवराम बनर्जी, पंकज कुमार, पंकज मंडल, बलियापुर थाना के अनि महेश्वर महतो, अशोक कुमार, शिव शंकर उरांव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
दूसरी ओर जगदीश पब्लिक स्कूल कर्माटांड़ में सांसद ढुलू महतो ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में एक दर्जन से भी अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए ।मौके पर भाजपा नेता जगदीश रवानी, मोहन कुंभकार, बलदेव महतो, विद्युत चक्रवर्ती आदि थे।