साम्राज्यवादी शक्तियों से लड़ाई लड़ने में लाल झंडा ही एकमात्र विकल्प : जनार्दन प्रसाद
डीजे न्यूज, धनबाद: भाकपा-माले धनबाद नगर कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय टेंपल रोड पुराना बाजार में संपूर्ण हुई। अध्यक्षता धनबाद नगर सचिव कॉमरेड विजय पासवान ने की। इस अवसर पर भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं धनबाद लोकसभा प्रभारी कॉमरेड जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश आर्थिक गुलामी की ओर जाता दिख रहा है। केंद्र में भाजपा सरकार देश के सभी सरकारी उपक्रमों को पूंजीपति कॉर्पोरेट घरानो को बेचने का काम कर रही है। किसान मजदूर छात्र नौजवानों के ऊपर अत्याचार बढ़ा है। इस तानाशाही साम्राज्यवादी शक्तियों के खिलाफ सिर्फ लाल झंडा ही लड़ सकता है। बैठक के दौरान सदस्यता तथा सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य आनंदमयि पाल, कार्तिक प्रसाद, सुभाष प्रसाद सिंह, राणा चट्टराज, नकुल देव सिंह, दिलीप राम, पवन महतो, कल्याण घोषाल, जवाहर मांझी, विश्वजीत राय, मनीष यादव, भुटन सिंह, रंजीत दास, बाबू खान, भोला ताम्रकार आदि शामिल थे।