त्रिकोणयी प्रेम प्रसंग में गई दिलशाद की जान
आरोपी कोमल गिरफ्तार, चाकू, मोबाइल और बाइक बरामद
काली मेला दामोदर नदी श्मशान घाट के शेड में मिली थी गला रेता हुआ दिलशाद का शव
डीजे न्यूज, धनबाद: भौरा ओपी क्षेत्र अन्तर्गत काली मेला दामोदर नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के पास दिलशाद अंसारी की हत्या त्रिकोणयी प्रेम प्रसंग में हुई थी। पुलिस ने घटना का उदभेदन करते हुए आरोपित कोमल अग्रवाल (कोयरीबांध) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा चाकू, मृतक का मोबाइल तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि उक्त श्मशान घाट के शेड में 31 मई को बोर्रागढ़ होरलाडीह निवासी दिलशाद का गला रेत हुआ शव बरामद किया गया था। इस बाबत जोरापोखर (भौरा ओ.पी.) में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
कांड के उदभेदन हेतु एसडीपीओ नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार मामले का उदभेदन किया। तहकीकात के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक दिलशाद अंसारी की प्रेमिका कोमल वर्णवाल एवं उसके होने वाले पति रोशन कुमार के द्वारा मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी कोमल ही घटना के मुख्य साजिशकर्ता हैं।
विशेष अनुसंधान टीम के सदस्य
प्रकाश चंद्र महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिंदरी, अनिल कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक जोरापोखर अंचल, शशि रंजन कुमार पु.नि. सह थाना प्रभारी झरिया थाना, सुमन सौरभ ओ.पी. प्रभारी भौरा ओ.पी.,निरंजन कुमार सिंह ओ.पी. प्रभारी बोर्रागढ ओ.पी., बालमुकुन्द सिंह ओ.पी. प्रभारी अलकडीहा ओ.पी.,अंशु कुमार झा थाना प्रभारी पाथरडीह थाना, प्रभात रंजन राय थाना प्रभारी तिसरा थाना।