ड्यूटी से लौट रहे बीसीसीएल कर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सेंट्रल अस्पताल रेफर

Advertisements

ड्यूटी से लौट रहे बीसीसीएल कर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सेंट्रल अस्पताल रेफर

डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : कुइया कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी जमुना राय गुरुवार शाम ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठाकुर मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद जमुना राय सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा। घायल अवस्था में वह काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। घटना की सूचना किसी राहगीर ने तिसरा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल तिसरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सेंट्रल अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टीवीएस मोपेड (जेएच-10 बीजेड-1515) पर सवार जमुना राय को संभवतः किसी स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गहरी चोट लग गई। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद वह लगभग आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top