प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

Advertisements

प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

डीजे न्यूज, रांची : गुरुवार को रांची स्थित पुराना विधानसभा सभागार में कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के सभी महासचिव एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, कोऑर्डिनेशन कमेटी के मेंबर अजय कुमार दुबे तथा जमशेदपुर की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चंपिया, अनुपमा सिंह, अजयनाथ सहदेव, मदन महतो और शमशेर आलम उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top