सहायक निर्वाचक निबंधक से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Advertisements

सहायक निर्वाचक निबंधक से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

डीजे न्यूज, गिरिडीह: मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने देवरी प्रखंड के सहायक निर्वाचक निबंधक सह अंचल अधिकारी से मिले। उन्होंने एसआईआर की जानकारी ली, साथ ही अनुरोध किया की इस अभियान में कोई भी ऐसा मतदाता जो वोट देने योग्य है छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि यदि कोई भी मतदाता छूट गया तो समझो लोकतंत्र का चक्र टूट गया। इसलिए सभी संबंधित बीएलओ को निर्देशित करें कि बहुत ही सावधानी पूर्वक इस मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को अंजाम दें। उनके साथ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव रघुनंदन सिंह, महासचिव सचिन कपिल देव राय, किशोर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top