उच्च शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ आइसा व आरवाईए ने किया प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहे छात्रों ने रणधीर वर्मा चौक को किया जाम

Advertisements

उच्च शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ आइसा व आरवाईए ने किया प्रदर्शन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहे छात्रों ने रणधीर वर्मा चौक को किया जाम

डीजे न्यूज, धनबाद: उच्च शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) एवं रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (आरवाईए) ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रणधीर वर्मा चौक घंटों जाम रहा। प्रदर्शनकारी क्लस्टर सिस्टम, नीट सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली की गड़बड़ियों पर विरोध दर्ज कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि
सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में पदों की कटौती, सीटों में कमी और रेगुलर कोर्सों को सेल्फ-फाइनेंस मोड में बदलने का निर्णय गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े एवं महिला छात्राओं को उच्च शिक्षा से बाहर करने का षड्यंत्र है। बीएड/एमएड की फीस 15-25 हजार से बढ़ाकर 1.5-2 लाख करना सामाजिक न्याय की हत्या है।

पेपर लीक और OSM की तकनीकी खामियों ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। ऐसे में छात्रों-युवाओं का सड़क पर उतरना पूरी तरह न्यायसंगत एवं लोकतांत्रिक है।

प्रमुख मांगें

क्लस्टर सिस्टम और उच्च शिक्षा का निजीकरण अविलंब वापस लिया जाए।
सभी रिक्त पदों पर स्थायी बहाली की जाए।
पेपर लीक की सीबीआई जांच हो एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
सीबीएसई ओएसएम में गड़बड़ी के शिकार छात्रों को न्याय मिले। शिक्षित बेरोजगारों को “कॉकरोच” कहकर अपमानित करना बंद करो।
मौके पर रितेश मिश्रा, स्नेहा महतो, दीपक महतो, अतफ इमाम,अभिजीत, पल्लवी, पार्वती, अभिषेक ,आदर्श ,स्नेहा, संदीप ,प्राची दुबे , वारिस खान,चेतन, संदीप, सोना, चौहान, सोनू शर्मा, आकाशदीप, अर्जुन पंडित, अभय पांडे, आदित्य महतो, सहयोग अंसारी, सयूम अंसारी,  हुसैन अंसारी, करण पासवान, शुभम् पासवान, योगेश ठाकुर, लड्डू अंसारी, मनीष, शिवा , भुनिया, सुजल पासवान,‌ रंजीत बाउरी, चिरंजीत, ओम प्रकाश, पंकज पासवान, जागेश्वर यादव, गणेश दास समेत सैकड़ों छात्र – युवा शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top