कतरास गोलीकांड: तीन अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और दो जिंदा गोली बरामद स्कार्पियो जब्त

Advertisements

कतरास गोलीकांड: तीन अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और दो जिंदा गोली बरामद

स्कार्पियो जब्त

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद 04 नं0 के पास बुधवार देर रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त देशी पिस्टल और दो चक्र जिंदा गोली व गोली का दो खोखा बरामद किया है। पुलिस ने काले रंग की स्कार्पियो संख्या जेएच 10 सीके -0025 को भी जब्त किया है।
शुक्रवार को सिजुआ स्थित बाघमारा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद पुलिस के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर  20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था।
वैज्ञानिक एवं तकनीकि अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आनंद कुमार यादव, सा० छाताबाद 04 नं०,
विवेक कुमार ठाकुर, सा० भगत सिंह चौक तेलियाबाँध, करण कुमार दास, सा० छाताबाद 05 नं०, थाना कतरास को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार अपराधी आनंद कुमार यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं 02 चक्र जिंदा गोली को जप्त किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा है कि पुरानी आपसी रंजीश के कारण अमित यादव एवं विकाश बजरंगी में हमेशा मनमुटाव एवं आपसी अदाबत बनी रहती थी। घटना की रात्री में दोनों के समर्थक भी आपस में मारपीट एवं एक दूसरे को डराने के उदेश्य 03-04 चक्र हवाई फायरिंग किया था। हवाई फायरिंग के दौरान घटनास्थल के पास स्थित अपने घर के छत से तौशिफ अंसारी शोरगुल सुनकर नीचे देख रहे थे। इसी दौरान उनके कंधे में एक गोली लग गई थी। मारपीट में शामिल नीतिश यादव सा० आकाशकिनारी के पैर में एक गोली लगी थी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top