दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, आंधी-पानी और गरज से सहमे लोग

Advertisements

दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, आंधी-पानी और गरज से सहमे लोग

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दिन के उजाले में ही चारों ओर रात जैसा अंधेरा छा गया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और लगातार हो रही गरज के कारण लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।
अचानक बदले मौसम के कारण जनजीवन कुछ देर के लिए थम सा गया। जो लोग घर से काम के लिए निकले थे, वे रास्ते में ही फंस गए। एक ओर तेज हवा और बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। कई वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
आसमान में काले बादल और लगातार चमकती बिजली ने माहौल को और भी डरावना बना दिया। बारिश और आंधी के चलते बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिला। लोग सुरक्षित स्थानों पर रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करते नजर आए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में इस तरह का अंधेरा और तेज गरज-बारिश का दृश्य काफी भयावह लग रहा था। मौसम के अचानक बदले रूप ने लोगों को हैरान कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top