पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर ईडी रेड की माकपा ने की निंदा
डीजे न्यूज, रांची: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का झारखंड राज्य सचिवमंडल ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री कामरेड पिनारई विजयन के घर पर केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी की रेड किए जाने के कार्रवाई की कड़ी भर्त्सना की है। केंद्र सरकार की इस एजेंसी द्वारा विपक्ष के बड़े नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र के अन्तर्गत यह एक लक्षित हमला है, ताकि आम लोगों के बीच इसका गलत दुष्प्रचार किया जा सके। केंद्र की भाजपा सरकार की इस कार्रवाई से पिनारई विजयन एवं सीपीआई (एम) डरने वाली नहीं है। सचिवमंडल ने प्रश्न उठाया कि क्या यूडीएफ सरकार भी इस छापे की कार्रवाई में शामिल है? क्योंकि अभी तुरंत युडीएफ के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले सतीशन की दिल्ली यात्रा और वहां उनका भाजपा के आला नेताओं से मिलना कहीं इस ‘रेड’ के पीछे की छिपी हुई पटकथा तो नहीं है।