राज्य सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisements

राज्य सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बिरसिंहपुर पंचायत के सरिसाकुंडी, घोंघाबाद एवं सालविशाल गांव में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आदिवासी महिला-पुरुषों को दी गई । मौके पर लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड,जन्म मृत्यु प्रमाण आदि के लिए आवेदन प्राप्त किए गए । इस अवसर बलियापुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूजा कुमारी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया रंगा किस्कु, स्वप्न कुमार महतो, परीक्षित मिश्रा, लोकेश प्रमाणिक मंजू कुमारी, रामनाथ टुडू आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top