व्यक्ति नहीं संगठन आधारित होकर कार्य करें कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

Advertisements

व्यक्ति नहीं संगठन आधारित होकर कार्य करें कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

 

गोविंदपुर में ग्रामीण जिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शुरू

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत धनबाद ग्रामीण जिला के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गोविंदपुर स्थित एक निजी विवाह भवन में शनिवार को प्रारंभ हुआ। सत्र एवं ग्रामीण जिला के द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। शिविर की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार व संचालन जिला महामंत्री विकास महतो ने किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को 20 प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बधाई दी। कार्यकर्ताओं के आचरण, व्यवहार, भारतीय जनता पार्टी के अखंड भारत के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा विस्तार से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्ति आधारित नहीं होकर संगठन आधारित कार्य करने की बात कही। सत्र को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने संगठन को व्यापक बिस्तर पर विस्तार से बात की। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के रीति-नीति को जमीन स्तर पर उतरने एवं कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पर पहुंचने की अपील की। वहीं प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के व्यावहारिक पक्ष एवं बूथ प्रबंधन के गुण सिखाए। राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं को विचार परिवार के साथ संबंध बनाकर कार्य करने का बात कही। प्रदेश कार्यसमिति अभय सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्य पद्धति एवं कार्य संस्कृति की जानकारी दी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मिल्टन पार्थ सारथी ने सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के गुण सिखाए। मौके पर वर्ग अधिकारी महादेव दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, घनश्याम ग्रोवर, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी से पार्टी की प्रत्याशी रही तारा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, धरनिधर मंडल, निताई रजवार, आशीष मुखर्जी, बलदेव महतो, मधुरेंद्र गोस्वामी, दिनेश सिंह, संजय महतो, निशि महतो, प्रकाश बाउरी, दीपा दास, समीर साव, पोरेश चंद्र दास, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top