चेकडैम में डूबने से टुंडी के कमियाडीह की मासूम बेटी की मौत 

Advertisements

चेकडैम में डूबने से टुंडी के कमियाडीह की मासूम बेटी की मौत

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी के कोल्हर पंचायत अंतर्गत कमियाडीह की करीब तीन साल की मासूम बेटी राशि कुमारी की शुक्रवार की शाम चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। वह राहुल सिंह की बेटी थी। गांव की कुछ बच्चियां वहां स्नान करने गई थी। राशि भी उनके साथ थी। इसी क्रम में वह पानी में डूब गई। वहां स्नान कर रही लड़कियों ने गांव जाकर सूचना दी। लोग दौड़े-दौड़े आए। तुरंत उसे पानी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबराजपुर टुंडी ले गए। उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राशि की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top